माही विज की डर पर जीत

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री माही विज का कहना है कि ‘खतरों के खिलाड़ी-कभी पीड़ा कभी कीड़ा’ के हर टास्क के साथ वह और मजबूत होती जा रही हैं।

माही का कहना है कि शो ने मरी हुई मछलियों के प्रति उनके डर को दूर कर दिया है।

माही ने एक बयान में कहा, “मुझे हमेशा कीडों से डर लगता रहा है और शो में कीडों से भरे डिब्बे में मुंह डालकर मेरा यह डर दूर हो गया। हर टास्क के सथ हम अपने डर को दूर करके मजबूत बनकर उभर रहे हैं।”

कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जा रहे इस शो की मेजबानी बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कर रहे हैं।

इस सप्ताह के एपिसोड में माही मरी हुई मछलियों से भरी टंकी में अपना मुंह डुबोए दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा, “मैंने इसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। यह शो आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर चुनौती देता है और आपके हर पहलू की परीक्षा लेता है। इस टास्क को पूरा करने का साहस दिखाने के लिए जब मुझे पूरी टीम की ओर से वाहवाही मिली तो मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493