रियो डी जेनेरियो, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब ग्रेमियो ने इक्वाडोर की राष्ट्रीय टीम के सदस्य मिलर बोलानोस के साथ करार किया है।
ग्रेमियो ने रविवार को इस करार की पुष्टि की।
ट्विटर पर जारी बयान में ग्रेमियो ने ने कहा है कि उसने बोनालोस के साथ तीन साल का करार किया है।
इससे पहले बोलानोस इक्वाडोर के क्लब एमेलेक के लिए खेल रहे थे।
इससे पहले, चीन के क्लब चांगचुन याताई और ब्राजीली सेरी-ए चैम्पियन कोरिंथियंस ने बोलानोस में रुचि दिखाई थी।
बोलानोस अपने देश के लिए अब तक 12 मैचों में छह गोल कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath