नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धुंध रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि सुबह धुंध थी, लेकिन दिन के दूसरे पहर में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे आद्रता 90 फीसदी रही। इसी समय दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath