नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को अपने डूडल के जरिए रूसी रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को उनके 182वें जन्मदिन पर याद किया। मेंडेलीव को पीरियॉडिक टेबल का जनक कहा जाता है।
रूसी रसायनज्ञ का जन्म आठ फरवरी, 1834 को हुआ था और उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ का निर्माण किया था और इसीलिए उन्हें ‘फादर ऑफ पीरियॉडिक टेबल’ कहा जाता है।
उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ को पहले से ही खोजे गए तत्वों की प्रकृति का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया और साथ ही यह भी अनुमान लगाया कि आठ तत्वों की प्रकृति का पता लगाया जाना बाकी है।
मेंडेलीव की ‘पीरियॉडिक लॉ टेबल’ को 1869 में प्रकाशित किया गया था, जिसमें 63 तत्वों को उनके परमाणु भार के साथ दर्शाया गया।
इस टेबल में फिर बाद में बदलाव किए गए और इसका पुन:निर्माण भी किया गया।
dharmpath.com dharmpath