लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को हालांकि तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 7 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 7.6 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 9 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath