बिहार में हल्के बादल छाए

पटना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा कुछ जिलों में बूंदाबांदी की उम्मीद जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 12.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 29 डिग्री सेल्सियस और गया का 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493