हिमाचल में धूप निकली

शिमला, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सोमवार की सुबह धूप खुलकर निकली। इस कारण शिमला तथा अन्य इलाकों में रविवार को बर्फबारी के बाद नजारा लुभावना हो गया है।

मौसम विभाग ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रविवार को यहां 18 सेंटीमीटर की बर्फबारी हुई।

शिमला के नजदीकी स्थलों कुफरी, फागु और नारकंडा में भी रविवार को बर्फबारी हुई।

मौैसम विभाग के अनुसार, शिमला के मॉल रोड, द रिज, यूएल क्लब और जाखू हिल्स जैसे इलाकों में बर्फ की चादर देखी जा सकती है और यह तीन-चार दिन तक रहेगी।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और डलहौजी में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला से 250 किलोमीटर दूर स्थित कल्पा में 14 सेंटीमीटर की बर्फबारी हुई, जबकि मनाली में 16 मिलीमीटर की बारिश हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को फिर से सक्रिय होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493