केन्या करेगा 2018 अफ्रीका नेशन्स चैम्पियनशिप की मेजबानी

किगाली (रवांडा), 8 फरवरी (आईएएनएस)। केन्या 2018 अफ्रीका नेशन्स चैम्पियनशिप (सीएचएएन) की मेजबानी करेगा। यह जानकारी अफ्रीका में फुटबाल की सर्वोच्च इकाई के एक अधिकारी ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ के दूसरे उपाध्यक्ष अल्मामी काबेले कामारा ने यहां रविवार को कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देश को चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

काबेले ने कहा, “हमने रवांडा को इस साल बहुत ही बेहतर तरीके से समारोह का आयोजन करते देखा है और अपने आयोजन के लिए उन्होंने ‘ए ग्रेड’ रैटिंग हासिल की है। हमने केन्या को बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है, ताकि 2018 के प्रतियोगिता का आयोजन सफल हो सके।”

इससे पहले सूडान ने 2011 में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है और अफ्रीका तीसरी बार इसकी मेजबानी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493