दक्षिण एशियाई खेल : भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने जीता कंपाउंड स्वर्ण

शिलांग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों (एसएजी) में सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के फर्स्ट ग्राउंड में आयोजित कंपाउंड महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में पूर्वशा सुधीर शिंदे, ज्योति सुरेखा वेन्नाम और लिली चानू पाओनाम ने पूरे मुकाबले के दौरान बेहतरीन खेल प्रदर्शन से भारत को शीर्ष पर कायम रखा।

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश की महिला टीम को टक्कर देते हुए कुल 228 अंक हासिल किए।

इस बीच, बांग्लादेश की सुषमा बानिक, तमन्ना परवीन और रुकसाना अक्तर की महिला टीम ने नेपाल को हराने के बाद 217 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में भारत की कंपाउंड पुरुषों की टीम में अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और मानस ज्योति चंगमाई ने भूटान को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता।

भूटान ने जहां 219 अंक हासिल किए, वहीं भारत ने 230 अंक बनाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493