ऑस्ट्रेलिया में 2 साल बाद भेड़

मेलबर्न, 8 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ऑस्ट्रेलिया में एक बेहद चौंकानेवाली घटना सामने आई है। झाड़ियों में आग लगने के बाद लापता हुई एक भेड़ 20 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग दो साल बाद अपने मालिक के पास लौट आई है।

उत्तरी मेलबर्न के वालन में किसान मैथ्यू क्वीव की भेड़ जब उसके पास लौटी, तो उसके शरीर पर 20 किलोग्राम अतिरिक्त ऊन उग चुका था।

क्लीव ने फेयरफैक्स मीडिया से सोमवार को कहा, “मुझे विश्वास नहीं था कि वह वापस आएगी। उसका शरीर ऊन से भर चुका है।”

क्लीव का घर-बार नौ फरवरी, 2014 को लगी आग में जलकर खाक हो गया था।

इस आग में ऑस्ट्रेलियाई किसान की मशीनरी, शियरिंग शेड तथा करीब 400 भेड़ें या तो मर गईं या फिर लापता हो गईं।

लेकिन उस हादसे के दूसरे साल साप्ताहांत के दिन क्लीव के दरवाजे पर एक अप्रत्याशित अतिथि आया।

क्लीव ने कहा कि उसका मानना है कि वह भेड़ जिसे वह बार्बी के नाम से पुकारता था, वह आग लगने के दौरान 20 किलोमीटर दूर मिक्लेहम के डीप क्रीक चली गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493