दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जा रहा चीनी नववर्ष

वसंत उत्सव के नाम से मशहूर चीनी नववर्ष की आधिकारिक तौर पर शुरुआत सोमवार से हुई है, लेकिन लोगों में इसका खुमार कुछ दिन पहले से ही चढ़ गया था। इस मौके पर आतिशबाजी बुरी आत्माओं को दूर रखने के लिए की जाती है और खुशी व समृद्धि के प्रतीक लाल व सुनहरे रंग के सजावटी सामानों से सजावट की जाती है।

चीनी नववर्ष की छुट्टी दुनिया में सबसे अधिक लोगों के प्रवास के लिए भी जानी जाती है, क्योंकि छुट्टियां मनाने के लिए लाखों लोग लंबी-लंबी यात्राएं कर अपने परिजनों के पास पहुंचते हैं।

चीनी नववर्ष का खुमार और आतिशबाजी सिडनी, न्यूयॉर्क व लंदन में भी देखी जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493