लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। एक 15 वर्षीय किशोर से दुष्कर्म के आरोपी पॉप स्टार सर क्लिफ रिचर्ड के मामले में पुलिस जांच में देरी होने पर उनके दोस्तों ने नाराजगी जताई है और कहा है कि उन्हें बेवजह फंसाया गया है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, इस 500 से भी ज्यादा दिन पुराने मामले की पुलिस जांच अब भी जारी है और रिचर्ड क्लिफ के दोस्तों ने इस देरी के लिए पुलिस की निंदा की है।
गायक के एक करीबी दोस्त डेविड विग ने कहा, “मामले में देरी होना बेहद तकलीफदेह है। जहां तक मैं जानता हूं सर क्लिफ की जिंदगी बेदाग रही है। मुझे उन पर लगे किसी भी आरोप पर विश्वास नहीं है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें इतना समय क्यों लग रहा है। इतने समय तक इस पर फैसला न होना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है।”
दक्षिणी यॉर्कशायर पुलिस ने अगस्त 2014 में बर्कशायर स्थित उनके घर की तलाशी ली थी, जिसे बीबीसी ने एक हेलीकॉप्टर के जरिए फिल्माया था।
क्लिफ उस समय पुर्तगाल में थे।
विग ने कहा, “इन आरोपों से वह बेहद हैरान और तनावग्रस्त हैं। इस तरह के मामलों का परिणाम चाहे जो भी निकले, लेकिन व्यक्ति का करियर प्रभावित होता है। यह उनके लिए बेहद दुखद और तनावपूर्ण रहा है। ऐसा लग रहा है कि उन्हें फंसाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath