सानिया मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ महिला युगल खिलाड़ी : बाटरेली

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मौजूदा दौर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला युगल खिलाड़ी हैं। यह कहना है कि 2013 की विंबलडन चैम्पियन मारिओन बाटरेली का।

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मौजूदा दौर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला युगल खिलाड़ी हैं। यह कहना है कि 2013 की विंबलडन चैम्पियन मारिओन बाटरेली का।

बाटरेली ने यहां कहा कि सानिया और उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की सफलता का राज दोनों के बीच शानदार तालमेल है।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में फ्रेंच ओपन के लिए क्वालीफाइंग अंडर-18 टेनिस प्रतियोगिता ‘रांदे-वू रोलां गैरो’ के दूसरे संस्करण के उद्घाटन के मौके पर बाटरेली को ब्रांड ऐंबेसडर घोषित किया गया।

यह प्रतियोगिता आठ से 12 फरवरी के बीच खेली जाएगी। इस मौके पर डीएलटीए में दो क्ले कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया।

बाटरेली ने कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से बातचीत में सानिया-हिंगिस की जोड़ी की सफलता का कारण पूछने पर कहा, “दोनों एक दूसरे का अच्छा साथ दे रही हैं। सानिया का फोरहैंड काफी अच्छा है। वह अच्छे ग्राउंड स्ट्रोक्स भी खेल रही हैं। वह विश्व की सर्वश्रेष्ठ युगल खिलाड़ी हैं। मार्टिना हिंगिस के पास काफी अनुभव है जिसका वह फायदा उठा रही हैं।”

बाटरेली ने सानिया-मार्टिना के बीच तालमेल की तारीफ करते हुए कहा, “एक विश्व की सर्वश्रेष्ठ जोड़ीदार है तो एक विश्व की सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड स्ट्रोक्स खेलने वाली खिलाड़ी। दोनों काफी अच्छा खेल रही हैं और काफी आगे जाएंगी। दोनों कोर्ट पर एक दूसरे को सहयोग कर रही हैं। अगर एक खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलती है तो दूसरा उसका साथ देती है। आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में दोनों थोड़ी कमजोर थीं लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया और जीत हासिल की।”

बोटरेली से जब पूछा गया कि आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल मुकाबलों के फाइनल में हार झेलने वाली सेरेना विलियमस अपने करियर के अंत की ओर हैं तो उन्होंने कहा कि उनमें काफी टेनिस बाकी है।

उन्होंने कहा, “सेरेना के बार में यह कहना की उनका समय समाप्त हो चुका है, गलत होगा। उन्होंने काफी खिताब अपने नाम किए हैं। उनमें अभी काफी टेनिस बाकी है।”

2013 में टेनिस से अचानक संन्यास लेने वाली बाटरेली ने टेनिस के बाद फैशन डिजाइनिंग में एक नया मुकाम हासिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493