मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने सोमवार को यहां एक विशेष अदालत में खुलासा किया कि उसने तीन शादियां की थी।
मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने सोमवार को यहां एक विशेष अदालत में खुलासा किया कि उसने तीन शादियां की थी।
विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम के सवाल के जवाब में विशेष न्यायाधीश जी.ए. सनप के समक्ष हेडली ने स्वीकार किया कि उसने पहले शाजिया गिलानी से शादी की, फिर पोर्टिया पीटर्स से और उसके बाद फैजा औतेल्हा से शादी की।
जब निकम ने पूछा कि क्या वह शादीशुदा व्यक्ति है, हेडली (56) ने ‘हां’ में जवाब दिया और कहा कि उसकी शादी 1999 में हुई थी।
यद्यपि निकम ने यह स्पष्ट किया कि वह उसके निजी जीवन में झांकना नहीं चाहते, लेकिन उन्होंने पूछा, “आप के पास कितनी पत्नियां हैं?” हेडली ने शाजिया गिलानी का नाम लिया।
निकम ने पूछा पोर्टिया पीटर्स कौन थी, इस पर हेडली ने कहा, “उससे भी मैंने शादी की थी।” और उसके बाद फैजा? हेडली ने कहा, “वह मेरी तीसरी पत्नी थी, उससे मैंने 2007 में शादी की थी।”
हेडली ने कहा कि उसकी तीसरी पत्नी फैजा को फैजाला क्रिस्टियाना नाम से भी जाना जाता था और वह मोरक्को की थी। उसने अदालत में अपने ईमेल आईडी का भी सत्यापन किया।
dharmpath.com dharmpath