सियाचिन ग्लेशियर हिमस्खलन: 1 जवान जीवित मिला, हालत नाजुक

जम्मू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले दिनों लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद बर्फीली चट्टानों में दबे 10 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया है। बाकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

जीओसी उत्तरी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हूडा ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “सियाचिन में चल रहे बचाव अभियान में लांस नायक हनमंथप्पा जीवित मिले। अफसोस बाकी अन्य सैनिक अब हमारे बीच नहीं रहे।”

लांस नायक हनमंथप्पा की हालत नाजुक बताई गई है।

हूडा ने कहा, “हमें चमत्कारों के होते रहने की उम्मीद है। दुआएं हमारे साथ हैं।”

उल्लेखनीय है कि सियाचिन ग्लेशियर में तीन फरवरी को जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में सैनिकों की चौकी भी आ गई थी, जिसके चलते सेना के 10 जवान लापता थे।

हिमस्खलन के बाद से लापता सैनिकों तक पहुंचने के लिए सेना एवं वायुसेना व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चला रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493