मप्र में ठंडी हवाओं का असर

भोपाल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं का असर दिखा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव की वजह हवाओं के रुख में आया बदलाव माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन कुछ इलाकों में हल्के से लेकर घना कोहरा छा सकता है।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री, इंदौर में 27.4 डिग्री, ग्वालियर में 25.8 डिग्री और जबलपुर में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493