फिल्म प्रशासन ने बताया कि सोमवार को बॉक्स ऑफिस कमाई 66 करोड़ युआन (10.05 करोड़ डॉलर) तक पहुंच गई।
प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म एवं टेलीविनज प्रशासन ने बताया कि एकदिनी कमाई के लिहाज से इसने 18 जुलाई, 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, उस दौरान देश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 42.5 करोड़ युआन रहा था। चीन में सोमवार को वसंत उत्सव था, जिसे चीनी नववर्ष भी कहा जाता है।
चीन में रविवार से सप्ताह भर लंबी छुट्टियां शुरू हो गई हैं। फिल्म निर्देशक स्टीफन चाउ की फिल्म ‘द मरमेड’ 27 करोड़ युआन की कमाई के साथ सोमवार को कमाई के लिहाज से प्रथम स्थान पर रही।
‘फ्रॉम वेगस टू मकाउ 3’ और ‘द मंकी किंग 2’ भी सोमवार को रिलीज हुईं, जिन्होंने 10 करोड़ युआन की कमाई के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।
dharmpath.com dharmpath