चेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष और फिल्म-निर्देशक गौतम मेनन आगामी फिल्म ‘एनमेल पय्युम थोटा’ पर काम करने को तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
मेनन के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “गौतम इसी फिल्म पर सूर्या के साथ काम करने की योजना बना रहे थे। इसके बाद उन्होंने इसी शीर्षक और इसी पटकथा पर धनुष के साथ काम करने की योजना बनाई।”
यह फिल्म मारधाड़ वाली पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग दो महीनों में पूरी की जाएगी।
सूत्र ने कहा, “हॉलीवुड फिल्म पर काम करने से पहले धनुष फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं। वह मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।”
फिल्म के अन्य किरदारों का चयन होना बाकी है।
इस महीने के अंत में गौतम अपनी द्विभाषी फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।
धनुष वर्तमान में तमिल फिल्म ‘कोडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक पूरी होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath