नीरजा की मां ने सोनम को दिया पीला दुपट्टा

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘नीरजा’ अगले सप्ताह रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज होने के करीब दो सप्ताह पहले नीरजा की विशेष स्क्रीनिंग की गई। सोनम कपूर पीले रंग के दुपट्टे के साथ आईं।

फिल्म की सराहना के बीच सोनम बार-बार अपने दुपट्टे को देख रही थीं। इतने महंगे गाउन के साथ एक पीले रंग का दुपट्टा सभी को थोड़ा अजीब-सा लग रहा था, लेकिन स्क्रीनिंग के बाद सोनम ने दुपट्टे का राज खोला।

इस दुपट्टे को नीरजा भनोट की मां रमा भनोट ने सोनम कपूर को भेंट दिया था। दरअसल, सोनम कपूर नीरजा के परिवार से मिलने जब चंडीगढ़ गईं तो सोनम की आवाज से रमा अचानक भावुक हो गईं और सोनम को गले से लगा लिया। इसके बाद उन्होंने सूर्ख पीले रंग का दुपट्टा निकाला और सोनम को दे दिया।

रमा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं था। जब तक सोनम उनके घर में थी, उन्होंने सोनम को लाडो कहकर पुकारा। फिल्म रिसर्च टीम के अनुसार नीरजा भनोट को पीला रंग पसंद था। पैनएम की उड़ान में जाने से पहले ही नीरजा की मां नीरजा के लिए पीले रंग का दुपट्टा लाई थीं, लेकिन जब तक वह उसे दे पातीं नीरजा अपनी ड्यूटी के लिए निकल पड़ी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493