फिजी को रूस से हथियार मिले

सुवा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। फिजी में सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि फिजी को रूस से 80 लाख डॉलर कीमत के हथियार मिले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फिजी के रक्षामंत्री तिमोकी नातुवा ने कहा कि बंदूकें और गोला बारूद हाल ही में फिजी पहुंचे हैं। इस सिलसिले में फिजी और रूस की सरकारों के बीच 2013 में समझौता ज्ञापन पर दस्तखत हुए थे।

अधिकारियों ने कहा कि ये हथियार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में लगे फिजी सैनिकों की क्षमताओं को मजबूत करेंगे।

रूस के 20 सैनिक एवं हथियार विशेषज्ञ भी मंगलवार को फिजी पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493