पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ 723 करोड़ रुपये घटा

चेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 723.55 करोड़ रुपये कम रहा।

बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 51.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान अवधि में 774.56 करोड़ रुपये था।

कुल आय इस दौरान 13,891.20 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 12,904.85 करोड़ रुपये थी।

31 दिसंबर, 2015 को बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 22,983.40 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले समान तिथि को 13,787.76 करोड़ रुपये थी।

बीएसई में बैंक के शेयर मंगलवार को 6.89 फीसदी गिरावट के साथ 87.85 रुपये पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493