नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर को मंगलवार को सफदरजंग हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दिल्ली के पास हिंडन हवाईअड्डे पर एक आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
एक सूत्र ने बताया कि हेलीकॉप्टर के गियर बॉक्स में कुछ समस्या थी, जिसके बाद आपात लैंडिंग के दौरान ‘वॉर्निग लाइट’ को जलाए रखा गया।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना मंगलवार को करीब दिन में 12.10 बजे हुई।
सीमा सुरक्षा बल का हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 उत्तराखंड में स्थित टिहरी डैम जा रहा था।
dharmpath.com dharmpath