नाइजीरिया में आतंकवादी हमला, 23 मरे

जिले के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सालिसु इसा दांगुल्बी ने कहा, “हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने मारू जिले के क्वानार दुत्से गांव के स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया, “यह एक भयावह घटना थी। हमलावरों ने दो घंटों से अधिक समय तक हमला जारी रखा, जिसमें हमारे लोगों की मौत हो गई।”

जामफारा पुलिस के प्रवक्ता सनुसी अमीरू ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सिर्फ दर्जनभर कब्रें ही मिली हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस घटना की अभी जांच कर रहे हैं और उम्मीद है कि दोषियों को जल्द पकड़ लेंगे।”

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन स्थानीय लोगों को संदेह है कि इस हमले को आतंकवादी संगठन बोको हराम ने अंजाम दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493