अजमेर दरगाह पहुंची कैटरीना

जयपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोमवार को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने पहुंचीं।

जयपुर से 145 किलोमीटर दूर स्थित दरगाह पहुंची कैटरीना सफेद सूट में थीं। उन्होंने दुपट्टे से अपना चेहरा छिपा रखा था। उन्होंने ख्वाजा गरीब नावाज की दरगाह पर जियारत की और चादर चढ़ाकर अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ की सफलता की मन्नत मांगी।

दरगाह के खादिम कुतबुद्दीन सखी ने आईएएनएस को बताया, “उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ की सफलता की कामना की।”

सखी ने बताया कि कैटरीना दरगाह पर 15-20 मिनट तक रुकी रहीं।

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फितूर’ में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493