नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पानासोनिक इंडिया ने 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करनेवाले अपने सबसे नए पी सीरीज के पी66 मेगा फोन लॉन्च करने की मंगलवार को घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि 3200 एमएएच की बैटरी पावर वाला यह फोन एंड्रॉयड के लॉलीपॉप 5.1 प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें दो जीबी का रैम और 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे बढ़ाकर 32 जीबी तक की जा सकती है।
फोन में आठ मेगापिक्सल का एलईडी युक्त रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 12.7 सेंटीमीटर एचडी आईपीएस डिस्प्ले युक्त है।
पानासोनिक इंडिया के मोबिलिटी डिवीजन के बिजनेस हेड पंकज राणा ने फोनसेट लॉन्च करने की घोषणा करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया पहल लोगों को डिजिटल वर्ल्ड से उनकी भाषा में जोड़ना है। भारत में मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या भारतीयों की डिजिटल होती इच्छाओं का सबूत है।”
उन्होंने कहा, “अपने नए फोन में कई भाषाओं को मुहैया कराकर पानासोनिक स्मार्टफोन प्रौद्योगिकी से लोगों को जोड़कर मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल नेटवर्किं ग तथा वर्चुअल इंटरटेनमेंट में अवसरों का लाभ उन्हें मुहैया कराने चाहते हैं।”
पी66 मेगा की कीमत 7,990 रुपये रखी गई है, जिसमें ड्यूअल सीम है और यह 3जी व 2जी दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।
dharmpath.com dharmpath