ईएलएन के बिना कोलंबिया में शांति अधूरी : एफएआरसी

विद्रोही आंदोलन ने कहा कि ईएलएन कोलंबिया में दूसरा सबसे बड़ा विद्रोही समूह है और जितनी जल्दी हो सके, वह जुआन मेनुएल सांतोस की सरकार के साथ वार्ता के लिए इच्छुक है।

कोलंबिया सरकार के साथ वार्ता में एफएआरसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख कमांडर ईवान मरक्वेज ने कहा, “शांति प्रक्रिया से ईएलएन को अलग नहीं किया जा सकता।”

एफएआरसी तथा सांतोस की सरकार हवाना में नवंबर 2012 से ही वार्ता कर रहे हैं।

मरक्वेज ने कहा, “हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि नेता (ईएलएन) जल्द से जल्द कोलंबिया की सरकार के साथ वार्ता करना चाहते हैं। ईएलएन के बिना शांति अधूरी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493