सेल को 1500 करोड़ रुपये का घाटा

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसे 1,528.73 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 579.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 21.06 फीसदी घटकर 9,043.71 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 11,457.54 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493