लंदन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सर्वप्रतिष्टित फुटबाल लीग टूर्नामेंट इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के लिए अगले सत्र से नए लोगो का इस्तेमाल किया जाएगा।
ईपीएल के प्रबंध निदेशक रिचर्ड मास्टर्स ने मंगलवार को यह घोषणा की।
वैश्विक एजेंसी ‘डिजाइनस्टूडियो’ और रॉबिन ब्रैंड कंसल्टैंट के सहयोग से लीग ने यह नया चटकीला लोगो तैयार किया है, जिसमें इंग्लैंड की पहचान बन चुके शेर की रेखाकृति को बिल्कुन नवीन रूप प्रदान किया गया है।
मास्टर्स ने कहा, “अगले सत्र से हमारे शीर्षक प्रायोजक बदल जाएंगे और लीग सिर्फ ‘प्रीमियर लीग’ नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय हमें अपनी मर्जी के अनुरूप लीग के स्वरूप में परिवर्तन की आजादी देगा।”
dharmpath.com dharmpath