लावरोव ने इस बात पर भी हैरानी जताई की सोमवार को तुर्की दौरे पर मौजूद जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी तुर्की का समर्थन किया।
मर्केल ने सोमवार को कहा था कि हजारों लोग रूस की बमबारी की चपेट में आए। वहीं तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु ने कहा कि रूस के हवाई हमले तुर्की की सीमा के निकट प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों और करीब 30,000 सीरियाई लोगों की मौत की वजह बने।
विदेश मंत्री लावरोव के अनुसार, जर्मनी की चांसलर मर्केल की टिप्पणियां ‘तुर्की के प्रवासी समस्या पर ब्लैकमेल’ किए जाने से जुड़ी हुई हैं।
dharmpath.com dharmpath