अमेरिका में साइबर सुरक्षा मजबूत करने को कार्ययोजना तैयार

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ओबामा की इस योजना के तहत एक आयोग बनाया जाएगा, जो अगले एक दशक तक साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और निजी क्षेत्रों व सरकारी स्तरों को सुरक्षित रखने का काम करेगा।

इस आयोग में सरकार के बाहर के शीर्ष स्तर के रणनीतिकार, तकनीकी विचारक व अन्य शामिल होंगे।

ओबामा प्रशासन ‘फेडरेल चीफ इन्फोरमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर’ नाम से एक नया संघीय पद भी तैयार करेगा, जो पूरी संघीय सरकार में साइबर सुरक्षा नीति, योजना और कार्यान्वयन अभियान चलाएगा।

इस बीच ओबामा का वित्तीय वर्ष 2017 का बजट भी मंगलवार को जारी हुआ, जिसमें साइबर सुरक्षा के लिए 19 अरब अमेरिकी डॉलर की धनराशि दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ‘अमेरिका साइबर कमांड’ 133 टीमों का एक ‘साइबर मिशन’ तैयार कर रहा है, जिसमें 6,200 सदस्य है। यह मिशन 2018 में काम करना शुरू करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493