नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितारवादक अनुष्का शंकर की नई अल्बम ‘लैंड ऑफ गोल्ड’ एक अप्रैल को रिलीज होगी। वह इस साल ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित हुई हैं।
एक बयान में कहा गया कि इस अल्बम में शरणार्थी संकट की ओर ध्यान खींचा गया है और यह यूनिवर्सल म्यूजिक द्वारा रिलीज जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पांच बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुकीं अनुष्का इस पूरा साल अल्बम के गानों पर प्रस्तुति देने में व्यस्त रहेंगी। इसमें उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, महाद्वीपीय यूरोप, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के संगीत समारोह भी शामिल हैं।
अनुष्का ने ‘लैंड ऑफ गोल्ड’ में शरणार्थियों की दुर्दशा और कई मुद्दों पर प्रकाश डाला है।
अनुष्का इस साल 58वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में अपने अल्बम ‘होम’ के लिए पांचवीं बार नामांकित हुई हैं। ग्रैमी पुरस्कार समारोह 15 फरवरी को लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित होगा।
dharmpath.com dharmpath