सिलिगुड़ी, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में बुधवार को एक जंगली हाथी बेकाबू हो गया और उसने कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा दिया।
सिलिगुड़ी, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में बुधवार को एक जंगली हाथी बेकाबू हो गया और उसने कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा दिया।
अधिकारियों ने बताया कि बाद में नशीली दवाओं की मदद से उसे काबू में किया गया।
बड़ी संख्या में पुलिस और वन अधिकारियों ने बैकुंठपुर के जंगल से सिलीगुड़ी नगर निगम के अंतर्गत वॉर्ड संख्या 40 के नजदीक आए हाथी को काबू में करने की कोशिश की।
पुलिस ने कहा कि इस उपक्रम में कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
हाथी ने शहर के चयनपारा में सेवोक रोड और इस्कॉन मंदिर मार्ग इलाकों में कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचाया।
dharmpath.com dharmpath