भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लखनऊ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने एक शिकायत और एक आंतरिक जांच के बाद उत्तर प्रदेश के देवबंद विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को मतदाताओं को धार्मिक आधार पर बांटने के उद्देश्य से घृणास्पद भाषण देने का दोषी करार दिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने रामपाल सिंह पुंडीर के भड़काऊ भाषण के लिए अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष उनके खिलाफ शिकायज दर्ज की है।

एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग पुंडीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखेगा।

आयोग के एक सदस्य प्रवीण डावर ने आईएएनएस को बताया, “एनसीएम ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और अध्यक्ष द्वारा लिखा गया पत्र दोनों नेताओं को भेजा जा रहा है और उसमें कानून के तहत तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।”

डावर ने कहा, “हमने मंगलवार को अपनी साप्ताहिक बैठक में इस शिकायत पर विचार किया और उसके मुताबिक इस पर कार्रवाई की जा रही है।”

शिकायतकर्ता पूनावाला ने आईएएनएस को बताया कि वह अल्पसंख्यक आयोग द्वारा उठाए गए कदम से संतुष्ट हैं और उन्हें उम्मीद है कि आरएसएस के पूर्व प्रचारक भाजपा नेता के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी ताकि यह उन लोगों के लिए एक सबक हो, जो वोट के लिए सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर पहले भी एनसीएम की ऐसी ही सिफारिशों पर कार्रवाई करने से पीछे हटने का आरोप लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493