चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम अपनी पूर्व सहायक निर्देशक सुधा कोंगरा की तमिल और हिंदी में बनी फिल्म ‘इरुधि सत्तरू’ से बेहद प्रभावित हुए।
चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम अपनी पूर्व सहायक निर्देशक सुधा कोंगरा की तमिल और हिंदी में बनी फिल्म ‘इरुधि सत्तरू’ से बेहद प्रभावित हुए।
फिल्म में आर. माधवन एक बॉक्सिंग प्रशिक्षक की भूमिका में हैं।
सुधा ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें फिल्म बेहद अच्छी लगी। उन्होंने मुझे गले लगा लिया और कहा, ‘तुम बहुत तरक्की करोगी।’ वह मेरी अगली फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं।”
फिल्म में माधवन के साथ रितिका सिंह हैं।
फिल्म शानदार कमाई कर रही है और इसका तमिल संस्करण दो सप्ताह में 15 करोड़ रुपये से अधिक बटोर चुका है।
‘इरुधि सत्तरू’ में बॉक्सिंग प्रशिक्षक और उसके छात्र के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है।
सुधा इसके बाद अभिनेता वेंकटेश के साथ फिल्म के तेलुगू रिमेक पर काम करेंगी।
dharmpath.com dharmpath