हैदराबाद से लापता महिला इंजीनियर मिली

हैदराबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद के मेडक जिले से लापता हुई एक महिला इंजीनियर का बुधवार को पता चल गया। कथित रूप से महिला बीमार थी।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिस (टीसीएस) के साथ कार्यरत पी. अनुश्री यहां से 50 किलोमीटर दूर पतनचेरू में मिली। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेंगलूरू की महिला यहां टीसीएस के अदिबतला परिसर में कार्यरत है। वहीं उनके पिता पी. प्रभाकर ने मंगलवार को उनके लापता होने की सूचना गाचीबाउली पुलिस थाने को दी।

प्रभाकर के अनुसार, महिला ने सोमवार को उन्हें बुलाया और कहा कि वह स्वस्थ नहीं है। वह तुरंत हैदराबाद से रवाना हुई, लेकिन जब वह यहां पहुंची तो उसका फोन बंद था।

वह गाचीबाउली के महिला छात्रावास में ठहरी, जहां से वह अपने कार्यालय नहीं गई। वहीं टीसीएस के कर्मचारियों ने सूचना दी कि वह सोमवार के बाद से कार्यालय नहीं आई।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि वह कैसे और क्यों पतनचेरू पहुंची।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493