‘जब तुम कहो’ ब्लाइंड डेटिंग पर आधारित : फिल्मकार

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नवोदित फिल्मकार विक्रम शंकर की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जब तुम कहो’ ब्लाइंड डेटिंग पर आधारित है। वहीं उन्होंने बताया कि फिल्म में सेक्स के बजाय लव पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है।

फिल्म का निर्देशन कर रहे विक्रम शंकर ने आईएएनएस को बताया, “ब्लाइंड डेटिंग की अवधारणा सदियों से प्रचलित है। यहां तक कि अरैंज्ड मैरिज में जब लड़का किसी लड़की से मिलता है तो यह भी ब्लाइंड डेटिंग की तरह है, लेकिन नई पीढ़ी ब्लाइंड डेटिंग को सिर्फ सेक्स समझती है और कहानी में निश्चित रूप से यह बिंदु शामिल हैं। लेकिन मुख्य रूप से इसमें प्यार है।”

फिल्म अभिनेता प्रवीण डाबास इससे पहले ‘खोसला का घोसला’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अम्बालिका सरकार इस फिल्म के साथ शुरुआत कर रही हैं, जबकि दूसरी अभिनेत्री शिरिन गुहा हैं। उन्हें इससे पहले फिल्म ‘लुटेरा’ में देखा गया था।

फिल्म के बारे में विक्रम शंकर ने कहा, “हमने एक हद तक भारतीय संस्कृति में परिवर्तन करने की कोशिश की है। पीढ़ी बदल सकती है, लेकिन लोग अभी भी भावुक हैं।”

राजीव कुमार और विक्रम शंकर द्वारा सह-निर्मित ‘जब तुम कहो’ 26 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493