मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में अपनी 4जी सेवा शुरू की। यह जानकारी कंपनी के एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील सूद ने कहा कि इससे पहले दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, कोलकाता, कर्नाटक और केरल में भी 4जी सेवा शुरू की जा चुकी है। कंपनी मार्च अंत तक पूरे मुंबई में अपनी 4जी सेवा पहुंचा देगी।
सूद ने कहा, “4जी नेटवर्क नवाचार के जरिए मोबाइल अनुभव में क्रांति ला सकता है। इसके साथ ही वोडाफोन की मौजूदगी पांच सर्किलों में है, जो उद्योग की आय में 30 फीसदी योगदान करते हैं और वोडाफोन के भारत में डाटा आय में 50 फीसदी योगदान करते हैं।”
सूद ने कहा कि वोडाफोन एक मात्र दूरसंचार कंपनी है, जो ब्रिटेन, जर्मनी, रोमानिया, स्पेन और नीदरलैंड जाने वाले भारतीयों को अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग सेवा प्रदान करता है। साथ ही इस कड़ी में और भी कई देश जुड़ने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath