शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 262 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 262.08 अंकों की गिरावट के साथ 23,758.90 पर और निफ्टी 82.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,215.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 82.66 अंकों की गिरावट के साथ 23,938.32 पर खुला और 262.08 अंकों या 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 23,758.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,938.32 के ऊपरी और 23,636.72 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। कोल इंडिया (1.57 फीसदी), लार्सन एंड टुब्रो (0.73 फीसदी), मारुति (0.72 फीसदी), रिलायंस (0.61 फीसदी) और सन फार्मा (0.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (6.04 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (4.82 फीसदी), एचडीएफसी (3.71 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (3.57 फीसदी) और सिप्ला (3.17 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,264.30 पर खुला और 82.50 अंकों या 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 7,215.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,271.85 के ऊपरी और 7,177.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 95.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,018.12 पर और स्मॉलकैप 147.98 अंकों की गिरावट के साथ 10,277.71 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से एक सेक्टर ऊर्जा (0.02 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.46 फीसदी), वित्त (2.16 फीसदी), बैंकिंग (2.04 फीसदी), औद्योगिक (1.92 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.55 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 608 शेयरों में तेजी और 2,036 में गिरावट रही, जबकि 109 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493