नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। एक सर्वेक्षण के मुताबिक 78 फीसदी दिल्लीवाले चाहते हैं कि सरकार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए फिर से सम-विषम योजना को लागू करे।
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। एक सर्वेक्षण के मुताबिक 78 फीसदी दिल्लीवाले चाहते हैं कि सरकार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए फिर से सम-विषम योजना को लागू करे।
सामाजिक बदलाव से जुड़े ऑनलाइन मंच चेंज डॉट आर्ग ने कहा है कि उसने अपने उपयोगकर्ताओं के सामने सम-विषम के संबंध में दिल्ली सरकार की प्रश्नावली रखी। इस पर बहुत बड़ी संख्या में जवाब मिले।
सर्वेक्षण में 13,500 दिल्ली के निवासियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 10,514 ने योजना का समर्थन किया। 2940 लोगों ने इसका विरोध किया।
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से यह योजना पहली जनवरी से 15 जनवरी तक लागू की गई थी। इसमें सम और विषम नंबर की गाड़ियों को सम और विषम तारीखों पर चलाया गया था। यानी गाड़ियां एक-एक दिन के अंतराल पर चली थीं।
चेंज डॉट आर्ग की प्रीति हरमन ने कहा, “सर्वे से पता चला कि न केवल लोग इस योजना की वापसी चाहते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोग यह भी चाहते हैं कि इसे स्थाई कर दिया जाए।”
5551 लोगों यानी 53 फीसदी ने कहा कि योजना को दिल्ली में हमेशा के लिए लागू कर दिया जाए।
5407 लोग (51 फीसदी) का कहना है कि इस योजना को 14 फरवरी से फिर से शुरू किया जाए।
सम-विषम योजना का समर्थन करने वाले 9691 लोगों (92 फीसदी) ने कहा कि वे योजना पर फिर से अमल होने पर दूसरी कार नहीं खरीदेंगे।
चेंज डॉट आर्ग ने बताया कि सर्वेक्षण 28 जनवरी से नौ फरवरी के बीच किया गया।
dharmpath.com dharmpath