मैं ‘की एंड का’ के किरदार जैसा नहीं : अर्जुन

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में एक लक्ष्योन्मुख आईआईएम छात्र की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर आर. बाल्की की आगामी फिल्म ‘की एंड का’ में एक घरेलू पति की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि उनके गैरमहत्वाकांक्षी किरदार को उनसे न जोड़े।

अर्जुन ने आईएएनएस से कहा, “मेरा किरदार कबीर महत्वाकांक्षी नहीं है, जो मुझसे बिल्कुल अलग है। इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि मैं उसके जैसा हूं।”

फिल्म में 30 वर्षीय अभिनेता करीना कपूर के पति की भूमिका निभा रहे हैं, जो आईआईटी ग्रेजुएट है। जबकि करीना एक करियर उन्मुख महिला की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म पहली अप्रैल को रिलीज होगी।

अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “मेरा किरदार बड़ा होकर पिता की तरह नहीं, बल्कि मां की तरह बनना चाहता है। लेकिन, वह काम करने वाले लोगों का सम्मान करता है। वह आलसी नहीं है, वह आईआईटी से शिक्षित है, लेकिन उसका रास्ता स्पष्ट है।”

अर्जुन ने कहा कि फिल्म ‘की एंड का’ में यह तथ्य देखना कि पति घर पर है और पत्नी काम कर रही है, इससे अधिक महत्वपूर्ण इसमें शादी की अवधारणा समझना है।

फिल्म ‘की एंड का’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनी पत्नी जया बच्चन भी अतिथि भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493