चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने बुधवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसे 1,425.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 516.03 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय सूचना में बैंक ने कहा कि उसकी कुल आय इस दौरान घटकर 6,445.78 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,647.45 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath