अब करें ऐतिहासिक दिल्ली की वर्चुअल यात्रा

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। आपने दिल्ली के खास स्मारकों की यात्रा तो की होगी, लेकिन अब आप एक डायरी के माध्यम से देश की राजधानी की वर्चुअल यात्रा का मजा भी उठा सकते हैं, जिसमें आपको कई अनदेखे, अनसुने पहलुओं का मजा उठाने का भी मौका मिलेगा।

दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े युवा वृत्तचित्र निर्माता अर्जुन पांडे ने दिल्ली सरकार के लिए यह डायरी तैयार की है।

पांडे ने आईएएनएस को बताया, “यह दिल्ली के निवासियों के समक्ष भूले-बिसरे तथ्यों और महत्वपूर्ण स्थलों को सामने लाने का प्रयास है।”

डायरी डिजिटल ऑनलाइन पत्रिका ‘डेलीपीडिया’ का ही हिस्सा है, जो दिल्ली और उसकी भव्य संस्कृति से जुड़े तथ्यों को सामने लाती है।

डायरी में बादशाह शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित खूनी दरवाजा पर भी प्रकाश डाला गया है, जिसे पहले लाल दरवाजा के नाम से जाना जाता था।

इसके अलावा अन्य भूले-बिसरे स्मारकों में हौज खास स्थित दादी-पोती का गुंबद, हौज खास में अरबिंदो मार्ग के नजदीक 13वीं सदी की चोर मीनार और 15वीं और 16वीं सदी में बनी सकरी गोमती भी शामिल हैं।

डायरी में दिल्ली समेत इससे पूर्व के सात शहरों इंद्रप्रस्थ, किला राय पिथौरा, सिरी, तुगलकाबाद, जहांपनाह, फिरोजाबाद और सबसे अंतिम नई दिल्ली का भी जिक्र किया गया है।

इसके अलावा डायरी में दिल्ली की बढ़ती आबादी के कारण होने वाली समस्याओं का भी जिक्र है।

ट्रैवल ब्लॉगर पांडे ने बताया कि डिजिटल पत्रिका ‘डेलीपीडिया’ में 172 वीडियो के जरिए दिल्ली की संस्कृति से लेकर खान-पान, परंपराओं, मशहूर बाजारों और स्वादिष्ट फूड जॉइंट्स जैसे सभी पहलुओं को दर्शाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493