भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की छात्रा पल्लवी ने बुधवार को छात्रावास में अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, पुलिस जांच कर रही है।
तात्याटोपे नगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक आर डी भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया कि विशाखापट्टनम की रहने वाली पल्लवी थर्ड इयर (मैकेनिकल) की छात्रा थी। वह मैनिट परिसर में स्थित कन्या छात्रावास में रहती थी। उसकी दो दिन पूर्व कुछ तबियत बिगड़ी थी, मगर बुधवार की सुबह सब ठीक था। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद उसने छात्रावास के अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।
भारद्वाज ने आगे है कि पल्लवी के परिजन गुरुवार को भोपाल पहुंच रहे हैं, उसके बाद ही कुछ पता चल सकेगा। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
dharmpath.com dharmpath