कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सरकार जानवरों के लिए श्मशान घर बनवाने जा रही है ताकि लोग अपने प्यारे पालतू जानवर को सम्मानजनक विदाई दे सकें।
इस श्मशान घर की लागत 2 करोड़ रुपये है और यहां पर बिजली से चलने वाली भट्टी लगाई जाएगी। यह कोलकाता के नजदीक नए शहर में बनाया जा रहा है।
हालांकि कोलकाता में जानवरों के लिए कई श्मशान घर मौजूद हैं, लेकिन वहां जगह की काफी कमी है। इसके अलावा वहां आने वाला खर्च भी काफी ज्यादा है। क्योंकि इसकी मांग काफी ज्यादा है। इस पर आने वाले खर्च के कारण ही कई लोग अपने पालतू जानवरों को जमीन में दबा देते हैं या कूड़े में फेंक देते हैं।
पश्चिम बंगाल हाउसिग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआईडीसीओ) के चेयरमैन देबाशीष सेन ने बताया, “यह श्मशान घर जानवर प्रेमियों को उनके पालतू जानवरों को सम्मानजनक अंतिम विदाई देने के लिए सस्ता विकल्प प्रदान करेगा। विधानसभा चुनावों के बाद इसके लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath