बिहार में खिली धूप

पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरूवार आसमान साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, गुरूवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों, भागलपुर का गुरूवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, गया का 12.3 डिग्री और पूर्णिया का 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 27.3 डिग्री और भागलपुर का 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493