सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पिछले सप्ताह वैश्विक आपातकालीन घोषणा का अनुसरण करते हुए एशिया प्रशांत में मच्छर जनित जीका वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वर्तमान में यह दक्षिण अमेरिका में महामारी की तरह फैला हुआ है।
विदेश यात्रा के बाद लौटी इस महिला की मंगलवार को जांच की गई, जिसमें इसके जीका वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई। क्वींसलैंड में इस साल जीका संक्रमण का यह तीसरा मामला है। इससे पहले पिछले सप्ताह एक महिला और एक बच्चे में जीका वायरस की पुष्टि हो चुकी है। न्यू साउथ वेल्स प्रांत में जीका वायरस के सात मामले सामने आ चुके हैं।
क्वींसलैंड राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार देर रात एक बयान जारी कर कहा, जो महिलाएं गर्भवती हैं या जो गर्भधारण की योजना बना रही हैं वे जीका संक्रमित देशों की यात्रा पर जाने से पहले पुर्नविचार करें।
डब्लूएचओ जीका वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है। इधर, इस बीमारी को लेकर टीका निर्माण में जुटी कम्पनियों का कहना है कि जल्द ही वे बाजार में जीका वायरस की काट के रूप में टीका पेश करेंगी।
dharmpath.com dharmpath