अब तक 3 करोड़ 41 लाख से अधिक किसान को घर बैठे मिली खसरा नकल

karan-singh-vermaपाँच जिले में नकल वितरण कार्य पूर्ण

 

राजस्व विभाग द्वारा अभियान चलाकर किसानों को घर बैठे खसरा एवं बी-1 की निःशुल्क प्रतिलिपि उपलब्ध करवाई जा रही है। अप्रैल माह से आरंभ हुए इस अभियान से अब तक 3 करोड़ 41 लाख 9 हजार 318 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। दतिया, धार, खण्डवा, दमोह और कटनी के शत-प्रतिशत किसानों को खसरा बी-1 प्रतिलिपि का वितरण किया जा चुका है। वहीं 29 जिलों में वितरण कार्य पूर्णता की ओर है।

 

अब तक वितरण

इंदौर संभाग – 41,61,344
उज्जैन संभाग – 34,53,885
ग्वालियर संभाग – 28,85,974
चंबल संभाग – 15,13,535
 भोपाल संभाग – 35,65,005
नर्मदापुरम् संभाग – 17,28,099
सागर संभाग – 49,23,748
जबलपुर संभाग –  76,23,980
रीवा संभाग – 29,67,677
शहडोल संभाग – 12,86,071

 

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि निःशुल्क खसरा एवं बी-1 प्रतिलिपि वितरण का 86 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अभियान में इंदौर संभाग के 41 लाख 61 हजार 344, उज्जैन संभाग के 34 लाख 53 हजार 885, ग्वालियर संभाग के 28 लाख 85 हजार 974, चंबल संभाग के 15 लाख 13 हजार 535, भोपाल संभाग के 35 लाख 65 हजार 5, नर्मदापुरम संभाग के 17 लाख 28 हजार 99, सागर संभाग के 49 लाख 23 हजार 748, जबलपुर संभाग के 76 लाख 23 हजार 980, रीवा संभाग के 29 लाख 67 हजार 677 और शहडोल संभाग के 12 लाख 86 हजार 71 किसान को खसरा बी-1 की निःशुल्क नकल प्रदाय की जा चुकी है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश में कुल 3 करोड़ 99 लाख 47 हजार 667 खसरा और बी-1 का निःशुल्क वितरण होना है। इसमें से अब तक 2 करोड़ 25 लाख 14 हजार 378 खसरा प्रतिलिपि और 1 करोड़ 15 लाख 94 हजार 940 बी-1 प्रतिलिपि का वितरण हो चुका है। शेष वितरण कार्य को पूर्ण करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493