‘द माउंटेन बिट्विन अस’ में नजर आ सकते हैं इदरीस

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इदरीस एल्बा से आगामी रामांटिक फिल्म ‘द माउंटेन बिट्वीन अस’ में अभिनय करने के लिए बातचीत की जा रही है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेता चार्ली हुन्नम और रोजमंड पाइक इससे पहले फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

इस फिल्म का निर्देशन हेनी अबु-असद करेंगे।

‘द माउंटेन बिट्वीन अस’ चार्ल्स मार्टिन के 2010 उपन्यास पर आधारित है। यह एक शल्य चिकित्सक और एक महिला की प्रेम कहानी है जिन्हें विमान दुर्घटना में एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

इदरीस एल्बा को आगामी फिल्म ‘स्टार ट्रेक वियोंड’ में खलनायक क्रैल के रूप में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493