ईटानगर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल जे.पी. राजखोवा ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारोत्तोलक सांबू लापुंग को 10 लाख रुपये ईनाम के तौर पर दिए हैं। इस बात की घोषणा राजभवन ने गुरुवार को की।
राजखोवा ने बुधवार को लापुंग को 10 लाख रुपये के साथ-साथ प्रमाण पत्र न्यीशी जैकेट और बोपिया (टोपी) भी प्रदान की है।
राज्यपाल ने लापुंग से आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की बात कहते हुए कहा, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि लापुंग ओलम्पिक में भी भारत के लिए पदक जीत कर प्रदेश को गर्व करने का मौका देंगे।”
राज्यपाल ने गृह और राजनीति मामलों के सलाहकार बी.डी शर्मा से लापुंग को पदोन्नती देने की बात कही है।
राज्यपाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में खेल की प्रतिभओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, मदद और निर्देशन की सहायता से प्रदेश राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खिलाड़ी पैदा कर सकता है।”
dharmpath.com dharmpath