जॉन स्नो का किरदार लाभप्रद अनुभव : हैरिंगटन

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। एचबीओ की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में जॉन स्नो का किरदार निभा कर मशहूर हुए अभिनेता किट हैरिंगटन का कहना है कि उनके लिए यह किरदार निभाना बेहद लाभप्रद अनुभव रहा है।

हैरिंगटन ने एक बयान में कहा, “जॉन का किरदार कई मायनों में एक युवा हीरो का किरदार है। वह हर समय एक जैसा नहीं रहता। उसके भीतर काफी अंतद्वर्ंद है। उसके साथ काफी कुछ हुआ है जिससे उसे काफी सीखना पड़ा है। मेरे लिए यह किरदार निभाना यह एक लाभप्रद अनुभव रहा है।”

हैरिंगटन ने शो के बारे में कहा, “‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ बेहद अलग और अनूठा शो है।”

टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की उपन्यास श्रृंखला ‘ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर आधारित है।

श्रृंखला ने 26 प्राइमटाइम एमी अवॉड़्र्स जीते हैं।

हैंरिगटन के अलावा शो के अन्य प्रमुख कलाकारों में पीटर डिंकलेज, एमिलिया क्लार्क, लीना हेडे और मैसे विलियम्स शामिल हैं।

शो के सीजन 1-5 स्टार वर्ल्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर 15 फरवरी से शुरू होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493